
*#Etah….* *अपनों ने दुत्कारा तो संस्कार मानव सेवा ने अपनाया* ◾संस्कार मानव सेवा समिति ने आवासीय वृद्धाश्रम एटा की बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को एटा मोक्ष धाम पर पूर्ण हिंदू रीति रिवाज से कराया। ◾श्रीमती मीरा देवी पत्नी स्व.श्री राम जी लाल निवासी धनभरा थाना एका जनपद फीरोजाबाद जो कि जुलाई 2020 से आवासीय बृद्धश्रम एटा में रह रही थी। ◾सोमवार रात्रि श्रीमती मीरा देवी का जिला अस्पताल एटा में निधन हो गया। ◾सूचना मिलने पर समिति अध्यक्ष अमित चौहान कागज कार्यवाही करने के पश्चात अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी ◾समिति अध्यक्ष ने मंगलवार सुबह समिति कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश ठेकेदार के साथ एटा मोक्ष धाम पर पूर्ण हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया । ◾आवासीय वृद्धाश्रम एटा की यह सबसे बुजुर्ग महिला थी जिनकी उम्र लगभग 92 बर्ष थी। ◾अंतिम संस्कार के दौरान आवासीय वृद्धाश्रम के प्रभारी और कर्मी, समिति कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश ठेकेदार और अध्यक्ष अमित चौहान उपस्थित रहे।