बेखौफ लकडकटटों ने काट डाले सागौन व शीशम के पेड, शिकायत के बाद हरकत में आया वन विभाग

बेखौफ लकडकटटों ने काट डाले सागौन व शीशम के पेड, शिकायत के बाद हरकत में आया वन विभाग

लखीमपुर खीरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की शारदानगर रेंज के खंभारखेडा के खमरिया गांव में शातिर लकडकटटों ने शीशम व सागौन के डेढ़ दर्जन से अधिक पेडों पर आरा चला दिया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद हरकत में आई वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कार्यवाई करते हुए केस काट दिया है। वन विभाग की इस कार्यवाई से लकडकटटों मे हडकंप मच गया है। बौखलाये लकडकटटें ने शिकायत करने के शक में एक पत्रकार से अभद्रता करते हुए देख लेने की धमकी भी दे डाली।

जानकारी के अनुसार दक्षिण खीरी वन प्रभाग की शारदानगर रेंज में अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी शातिर वन माफिया एवं लकडकटटें मुसाफिर खां ने वन विभाग से सांठगांठ कर शारदानगर रेंज की खंभारखेडा ग्राम पंचायत के खमरिया गांव में सागौन के 10 व शीशम के 6 पेड अवैध रूप से काट डाले। इस अवैध कटान की सूचना जब मीडियाकर्मियों को लगी तो इसकी शिकायत शारदानगर रेंजर एनके राय समेत दक्षिण खीरी डीएफओ समीर वर्मा तथा मुख्य वन वन संरक्षक आरके सिंह से कर दी। मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह ने दक्षिण खीरी डीएफओ को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। मुख्य वन संरक्षक के आदेश के बाद आखिरकार हरकत में आई वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से काटी गई लकडी को कब्जे में ले लिया तथा अवैध रूप से काटे गए सागौन व शीशम के पेडों की जडों को खोज कर नापजोख करनी शुरू कर दी।
वही अवैध कटान की शिकायत के बाद बौखलाये लकडकटटे मुसाफिर खां ने एक पत्रकार से अभद्रता करते हुए देख लेने की धमकी दी है।
इस बाबत शारदानगर रेंजर एनके रॉय ने बताया कि अवैध कटान की शिकायत मिली थी, वन विभाग की टीम को मौके से अवैध रूप से काटी गई लकडी बरामद हो गई है तथा अग्रिम कार्यवाई की जा रही हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks