ध्वजारोहण कर बापू का किया माल्यार्पण ,बच्चों को मिष्ठान खिलाकर भेंट किऐ गिफ्ट

72 वें गणतंत्र दिवस पर पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ने ध्वजारोहण कर बापू का किया माल्यार्पण ,बच्चों को मिष्ठान खिलाकर भेंट किऐ गिफ्ट

अलीगंज ( एटा) आज मंगलवार को भारत के 72 वें गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत नगर के प्रथम नागरिक पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा सर्वप्रथम पालिका परिषद कार्यालय में देश की आन- बान -शान राष्ट्रीय ध्वज तिरगें का ध्वजारोहण करने के पश्चात अहिसां के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पालिका कर्मियों व अपनी टीम के साथ गांधी प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुऐ उनके मार्गो का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया ! पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत वन्दना व राष्ट्रगान का गायन करने वाले बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उन्हें पुरूष्कार स्वरूप गिफ्ट भेंटकर सम्मानित किया ! इस अवसर पर गौरव गुप्ता, सुभाष राजपूत, अनिल गुप्ता, विमल गुप्ता, अरूण कुमार गुप्ता ” चीटू ” ,कैलाश नरायन, जुगेन्द्र सिहं वर्मा, चन्द्रभान शाक्य, नरेंद्र कुमार गुप्ता ” लालजी “, सौरभ कठेरिया, विनोद सिहं, महेश कश्यप, सचिन गुप्ता, अमन गुप्ता सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks