वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के लोगो से राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने की की अपील

वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के लोगो से राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने की की अपील
(कासगंज)-क़स्बा सिढ़पुरा में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कस्बा सिढ़पुरा के वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी एवं वैश्य समाज के व्यापारी बंधुओं से 6 से 7 फरवरी 2021 को अलीगढ़ मंडल में हो रहे वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत कुमार गुप्ता का आगमन एटा रोड स्थित ब्रज धाम पर हुआ जहां नगर के वैश्य समाज के लोग एकत्रित हुए जहाँ सुमंत कुमार गुप्ता ने वैश्य समाज के लोगों से राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक सहभागिता व उपस्थित होने की अपील की।जिसमें नगर के समाजसेवी श्याम सुन्दर गुप्ता ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए वैश्य समाज का अलीगढ़ में हो रहे अधिवेशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए नगर के लोगों से अपील की और 6 और 7 फरवरी को अलीगढ़ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस सभा के दौरान नगर के मुख्य व्यवसायी पूर्व चेयरमैन विशाल बाबू गुप्ता सुबोध गुप्ता देवेश गुप्ता आशीष गुप्ता राजीव गुप्ता दीपक गुप्ता सुनील गुप्ता उर्फ़ काली गंगासागर सेवा समिति सचिव रवीश गुप्ता दिनेश चंद्र गुप्ता राकेश गुप्ता लोकेंद्र गुप्ता रामू पप्पू गुप्ता प्रदीप गुप्ता पवन गुप्ता आनंद गुप्ता सिंटू गुप्ता व सैकड़ों की संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks