
*#Lucknow….* *यूपी के गाजीपुर पुलिस का पेट्रोल पंप संचालकों को अजीबोगरीब आदेश* *पेट्रोल पंपों को ट्रैक्टर और बोतल में तेल देने से मनाही* किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जारी आंदोलन एवं गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा पर सपा की ओर से रणनीति तैयार की जा रही है। ऐसे में शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए थानावार ट्रैक्टर-ट्राली रखने वालों नोटिस जारी किया है। साथ ही पेट्रोल पंपों को ट्रैक्टर और बोतल में तेल देने से मनाही की है। पेट्रोल पंप पर लगी सूचना के मुताबिक बीते 22 जनवरी से 26 जनवरी तक किसी भी किसी भी ट्रैक्टर और किसी ड्रम या केन में तेल नहीं देना है। वहीं, इंटरनेट पर 22 जनवरी से गाजीपुर जिले में पुलिस का यह फरमान वायरल हो गया है, जबकि सैदपुर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर थानाध्यक्ष का हवाला देते हुए नोटिस भी चिपका दी गई है।