अभियुक्त संजू उर्फ़ चिम्मा पर भी होगी गैंगेस्टर व अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति पर जब्तीकरण की कार्यवाही

मारहरा पुलिस द्वारा अवैध शराब माफिया रविन्द्र यादव के विरुद्ध जब्तीकरण की कार्यवाही के बाद अब अवागढ़ पुलिस ने भी कसी कमर, गिरफ्तार अभियुक्त संजू उर्फ़ चिम्मा पर भी होगी गैंगेस्टर व अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति पर जब्तीकरण की कार्यवाही।

एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा शराब तस्करी के मामले में वांछित चल रहा 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त संजू उर्फ चिम्मा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया व शराब माफिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा शराब तस्करी के मामलेे में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त संजू उर्फ चिम्मा को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 20.01.2021 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं- 138/19 धारा- 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम, मुअसं- 139/19 धारा 420, 467, 468, 471 भा.द.वि में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त संजू उर्फ चिम्मा पुत्र प्रमोद निवासी मुस्तफाबाद थाना जसराना, फिरोजाबाद को एटा टूंडला रोड बाईपास तिराहे से समय करीब 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की जामातलाशी तथा मौके से एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट- अभियुक्त संजू द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ दिनांक 22.6.2019 को थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक बोलेरो व दो पिकअप गाड़ियों में 240 पेटी अवैध शराब भरकर शराब तस्करी का काम किया जा रहा था उसी दौरान अवागढ़ पुलिस द्वारा घटना से संबंधित दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा अभियुक्त संजू उक्त घटना से फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- संजू उर्फ चिम्मा पुत्र प्रमोद निवासी मुस्तफाबाद थाना जसराना, फिरोजाबाद।

बरामदगीः-
1- एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर।

अभियुक्त संजू उर्फ चिम्मा का आपराधिक इतिहासः-

  1. मुअसं – 38/03 धारा 34, 147, 148, 149, 307 भादवि व 7 CLA ACT थाना जसराना जिला फिरोजाबाद
  2. मुअसं – 441/13 धारा 307, 452, 323, 504, 506 भादवि थाना जसराना जिला फिरोजाबाद
  3. मुअसं – 433/14 धारा 60, 72 EX ACT व 420 भादवि थाना जसराना जिला फिरोजाबाद
  4. मुअसं – 603/15 धारा 60(2), 72 EX ACT व 420, 467, 468, 471, 272 भादवि थाना जसराना जिला फिरोजाबाद
  5. मुअसं – 505/16 धारा 174 भादवि थाना जसराना जिला फिरोजाबाद
  6. मुअसं – 575/17 धारा 3 UP गुण्डा एक्ट थाना जसराना जिला फिरोजाबाद।
  7. मुअसं – 24/20 धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम व 420 भादवि थाना एका जिला फिरोजाबाद
  8. मुअसं – 235/12 धारा 323, 324, 504, 506 भादवि थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद
  9. मुअसं – 138/19 धारा 420 भादवि व 60, 63, 72 आबकारी अधि थाना अवागढ जिला एटा।
    10.मुअसं – 139/20 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि थाना अवागढ जिला एटा।
  10. मुअसं – 17/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अवागढ़ एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश सिंह
2- उ.नि. रामकिशोर सिंह
3- उ.नि. रामखिलाड़ी सिंह
4- मुख्यआरक्षी अशोक कुमार
5- आरक्षी सुनील कुमार
6- मुख्यआरक्षी चालक सुनील कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks