
#Agra….
आगरा के लिए खुशखबरी
23 जनवरी से गोवा-आगरा, 28 मार्च से तीन शहरों के लिए उड़ान शुरू
◾इंडिगो एयरलाइंस ने बंगलुरू, भोपाल और लखनऊ की तीन उड़ानों की घोषणा की
◾28 मार्च से नियमित आएंगी आगरा, वेबसाइट पर तीनों शहरों के लिए बुकिंग शुरू की
◾ताजनगरी के लिए यह खुशखबरी है। 23 जनवरी को एयर इंडिया की गोवा-आगरा-दिल्ली साप्ताहिक उड़ान शुरू हो रही है।
◾पहले यह उड़ान 16 जनवरी को आने वाली थी, लेकिन अब एयर इंडिया ने तारीख बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी है।
◾हर सप्ताह शनिवार को गोवा से आगरा होते हुए दिल्ली को एयर इंडिया की फ्लाइट चलेगी।
◾इंडिगो एयर लाइंस ने 28 मार्च से बंगलुरू-आगरा, भोपाल-आगरा, लखनऊ-आगरा उड़ानों का कार्यक्रम तय किया है।
◾ये उड़ानें नियमित होंगी। सोमवार से इनकी वेबसाइट पर बुकिंग भी शुरू कर दी गई।
◾23 जनवरी से गोवा-आगरा-दिल्ली की एयर इंडिया की उड़ान खेरिया हवाई अड्डे पर सुबह 11.40 बजे आएगी। यहां 35 मिनट रुककर 12.15 बजे यह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।
◾एयर इंडिया ने हर शनिवार इसे आगरा से जोड़ा है। आगरा से गोवा के लिए फिलहाल यह कनेक्टिविटी नहीं रहेगी। केवल गोवा से आगरा आया जा सकता है।
◾बंगलुरू-आगरा, भोपाल-आगरा, लखनऊ-आगरा की उड़ान के लिए वेबसाइट पर बुकिंग जारी है।
◾इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट के मुताबिक बंगलुरू से आगरा का किराया 3789 रुपये, भोपाल से आगरा का 2523 रुपये और लखनऊ से आगरा का किराया 1280 रुपये है।
तीनों उड़ानों का यह होगा आने-जाने का समय
उड़ान संख्या प्रस्थान आगमन
✈️बंगलुरू-आगरा 6ई 5916 11:45 13:40
✈️आगरा-बंगलुरू 6ई 5917 14:10 16:45
✈️लखनऊ-आगरा 6ई 7928 9:00 10:45
✈️आगरा-लखनऊ 6ई 7932 14:50 16:10
✈️आगरा-भोपाल 6ई 7929 11:05 12:30
✈️भोपाल-आगरा 6ई 7931 12:55 14:30