फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, महिला व बालिका सकुशल बरामद

एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर क्षेत्र में महिला व बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, महिला व बालिका सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 13/21 धारा 366, 363 भा.द.वि* में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर *अपहृत महिला व बालिका को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।* *घटना-* दिनांक 15.01.2021 को वादी अनीश पुत्र शेर मोहम्मद ग्राम बतपुरा अब्दुलहईपुर थाना जलेसर द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 12.01.2021 को वादी काम पर गया था उसी वक्त करण पुत्र तारा सिंह निवासी सूत मिल चौराहा, टीवीएस शोरूम थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़ घर आया तथा वादी की पत्नी उम्र करीब 20 वर्ष व चचेरी बहन उम्र करीब 15 वर्ष को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं- 13/21 धारा 366, 363 भा.द.वि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* दिनांक 18.01.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना जलेसर पर पंजीकृत *मुअसं- 13/2021 धारा 366, 363 भादंवि* में फरार चल रहे आरोपी को आगरा चौराहा के पास से समय करीब 9:00 बजे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अपहृत महिला व बालिका को सकुशल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- करण पुत्र तारा सिंह निवासी सूत मिल चौराहा, टीवीएस शोरूम थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks