
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते हुए चार अभियुक्त गिरफ्तार, 1190 रुपये व तास पत्ता बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा के विरुद्ध अभियान के तहत 04 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 18.01.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को 1190 रुपये व तास पत्ता सहित मोतीपुर रोड ओमकार सिंह की ट्यूबैल के पास रखी करब ग्राम पचपेडा से समय करीब 17.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0सं0 14/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–
- तिलक सिंह पुत्र भीकमसिंह
- सत्यप्रकाश पुत्र जनकसिंह
- नरेश पुत्र नत्थू सिंह
- रामगोपाल पुत्र मुरलीधर समस्त निवासीगण ग्राम पचपेडा थाना मारहरा जिला एटा।
बरामदगी-
1- 1190 रुपये मालफड व जामातलाशी व तास पत्ता
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
1.उ0नि0 श्री बलवन्त सिंह
- का0 जगवीर सिंह
- का0 अंकित कुमार
- का0 बिजेन्द्र सिंह
- का0 मनोज कुमार