
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त सट्टा खेलते हुए गिरफ़्तार, 1370 रुपए, सट्टा पर्ची,एक गत्ता,एक पैन व एक अधजली मोमबत्ती बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध अभियान के तहत एक अभियुक्त को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 18.01.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त रफीक पुत्र हबीब खाँ निवासी मौ0 कटरा कस्बा व थाना मारहरा जिला एटा को 1370 रु0, 03 सट्टा पर्ची, एक गत्ता, एक पैन व एक अधजली मोमबत्ती सहित आरएवी रोड पर नूरी मार्केट के सामने जीएन हैयर ड्रैसर से समय करीब 20.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु0अ0सं0 15/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
1- रफीक पुत्र हबीब खाँ निवासी मौहल्ला कटरा कस्बा व थाना मारहरा जिला एटा।
बरामदगी-
1- 1370 रूपए, 03 सट्टा पर्ची, एक गत्ता, एक पैन व एक अधजली मोमबत्ती।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1.उ0नि0 श्री बलवन्त सिंह
2.का0 जगवीर सिंह
3.का0 अंकित कुमार