
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना रिजोर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चोरों/लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा चोरी के मामलों में वाॅछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 18.01.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना रिजोर पर पंजीकृत *मुअसं- 114/20 धारा 380 भादंवि*, *मुअसं- 64/20 धारा 380 भादंवि* तथा *मुअसं- 225/20 धारा 457, 380 भादंवि* में वांछित चल रहे दो शातिर चोरों विवेक व पुष्पेन्द्र को चपरई मोड़ तिराहे के पास से अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रिजोर पर *मु0अ0सं0- 007/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पुष्पेन्द्र* व *मु0अ0सं0- 005/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विवेक* पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- विवेक पुत्र रामनरेश निवासी दत्तपुर सकीट एटा।
2- पुष्पेन्द्र पुत्र रामलड़ैते नगला जोड़ी डाडा गगनपुर रिजोर एटा।
बरामदगी
1- दो अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर