WHO टीम पहुंची वुहान, पता लगाएगी कहां से आया वायरस

WHO टीम पहुंची वुहान, पता लगाएगी कहां से आया वायरस

दुनिया को कोरोना वायरस की मुश्किल में डालने वाले चीन में वायरस की उतपत्ति की खोज होने जा रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सपर्ट्स की एक टीम आज वुहान पहुंच गई है. 10 वैज्ञानिकों की इस टीम को वुहान में दो हफ्तों का क्वारैंटाइन समय बिताना होगा. इसके बाद टीम अपने काम की शुरुआत कर सकेगी. खास बात है कि चीन में बीते 8 महीनों में पहली बार कोरोना के चलते कोई मौत हुई है.

कोरोना वायरस कहां से शुरु हुआ, यह काफी बड़ा मुद्दा है. लेकिन साल 2019 में वुहान में कोरोना का पहला मामला सामने आया था. इसके बाद से ही चीन पर वायरस छिपाने-फैलाने जैसे कई गंभीर आरोप लगे. हालांकि, चीन अपने देश से कोरोना वायरस की शुरुआत होने की बात को हमेशा मना करता रहा है. वहीं, ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आईं थी, जिनमें कहा जा रहा था कि चीन सरकार वायरस पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों की निगरानी कर रही है.

इसके अलावा चीन अपनी वैक्सीन कोरोनावैक को लेकर भी मुश्किलों का सामना कर रहा है. बीते दिनों आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शुरुआत में बेहतर रिजल्ट देने के बाद अब वैक्सीन की प्रभावकारिता दर में काफी कमी आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पहले जारी नतीजों में बताया गया था कि कोरोनावैक बीमारी के गंभीर मामलों में भी कारगर है और यह पूरी सुरक्षा देती है. उस समय वैक्सीन की प्रभावकारिता 78 फीसदी तक थी. लेकिन बाद में जारी नतीजों में यह करीब 50 प्रतिशत पर सिमट गई थी. कोरोनावैक का निर्माण सिनोवैक ने किया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks