तमकुहीरा/भीषण शीत लहर के बावजूद उजारनाथ छेत्र में मकर संक्रांति को लेकर विभिन्न बाजारों में बुधवार को काफी भीड़-भाड़ देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष यह पर्व कहीं गुरुवार तो कहीं शुक्रवार को मनाया जा रहा है।

उसके बावजूद बाजारों में खरीदारी की काफी भीड़ रही। दूध की किल्लत ऐसी कि डेरी का काउंटर भी सुबह होते ही खाली हो गया। तिलकुट, मरही, चूरा और सक्कर के साथ ही अन्य सामानों के लिये गांव के सहित विभिन्न हिस्सों में दुकानों पर काफी भीड़ रही। शहर एव गांव के छोटे बजारो मे भी भीड़ देखने को मिलीं। इधर करमैनीक्षेत्र में भी वीरवार को होने वाले मकर संक्रांति को लेकर क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग,मोगलपुरा धार मठिया,गगलवा,जवार , सपही बुजुर्ग करमैनी, रामकोला टोला के लोग तैयारी पूरी कर चुके हैं। खास कर चूरा एवं तिलकुट की खरीदारी को लेकर स्थानीय बाजार उजारनाथ पूरा दिन लोगों से भरा रहा। बाजार में दो पहिये की बात तो दूर पैदल पार करना भी मुश्किल होता रहा। वहीं, कई लोगों को दूध का अभाव रहने के कारण सुधा दूध का दही व्यवस्था करना पड़ा। जबकि, चाय दुकानों में दूध के चाय के बदले नींबू का चाय ही मिल रहा था। कड़ाके की ठंड में भी सुदूर देहातों से लोग खरीदारी के लिए आते रहे। छेत्र में खुशी का माहौल खूब देखने को मिले।
About The Author
Post Views: 13