राजपथ पर एक तरफ टैंक और दूसरी तरफ चलेंगे ट्रैक्टर : राकेश टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में एक तरफ टैंक और दूसरी तरफ किसानों के ट्रैक्टर चलेंगे। किसान राजपथ पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाएंगे। देश किसानों का है, किसान सबसे बड़े राष्ट्रभक्त होते हैं।

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत में धरना 23वें दिन भी जारी रहा। किसानों के बीच पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि दिल्ली में अब आरपार के लिए किसान तैयार है। 26 जनवरी को  यदि सरकार किसानों पर लाठियां, वाटर कैनन का प्रयोग करेगी तो किसान राष्ट्रगान गाएंगे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks