बाराबंकी कुर्सी- पूंजीपतियों के समक्ष किसान हित को गिरवी रखने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है, भाजपा सरकार नौजवान, किसान विरोधी है। स्वामी विवेकानंद के युवा दर्शन के साथ छल कर रही है, समय की मांग है कि देश का किसान, नौजवान एकजुट हो।
उक्त विचार आज विधानसभा कुर्सी के ग्राम वारिसनगर में सपा नेता असगर अली मंसूरी द्वारा आयोजित किसान संवाद चौपाल में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने सरकार विरोधी गगनभेदी नारों के बीच व्यक्त किए। पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति उदासीन है, किसानों की खेती को भाजपा पूंजीपतियों के हवाले कर गिरवी रखना चाहती है, जमाखोरी को बढ़ावा देने वाला कानून देश के लिए खतरनाक है।
किसान संवाद चौपाल में उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए पूर्व मंत्री हाजी फरीद ने कहा कि बूथ की मजबूती से ही हम प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को ला सकते हैं। बूथ की मजबूती ही पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने सपा को गरीबों की हमदर्द पार्टी बताते हुए कहा कि सपा की नीतियां जन कल्याणकारी है, इन्हीं नीतियों पर चलकर हमने क्षेत्र का सर्वागीण विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सपा नेता रामू यादव के संचालन में सपा विधानसभा अध्यक्ष डॉ लवकुश यादव की अध्यक्षता में इस किसान संवाद चौपाल को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष/ प्रभारी कुर्सी मो सबाह, जिला सचिव यशवंत यादव, राकेश यादव, जमील जरखा, नगर अध्यक्ष नसीम गुड्डू, विधानसभा महासचिव उदयभान रावत, सपा नेता अखिलेश यादव, बेलहरा अध्यक्ष सुनील सोनी, यूथ बिग्रेड उपाध्यक्ष इम्तियाज मलिक, अल्पसंख्यक अध्यक्ष डॉक्टर बबलू मंसूरी, शिक्षक सभा अध्यक्ष मनीष वर्मा, सपा सचिव चंदन सिंह,खलीक सभासाद ,राजू खान,सलीम,रिज़वान,विनीत सिंह,असफाक अंसारी।दिलशाद,हसीब,सरोज वर्मा,पप्पू,सत्तार।अली भाई। अनिल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, सरोज वर्मा, सपा नेता दीपू वर्मा, नसीर आलम, मोहम्मद खालिद, जिला अध्यक्ष मोनिस रजा,शिवपाल गोस्वामी, राकेश यादव, मोहम्मद कयूम व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष छत्रपाल खलीफा प्रमुख आदि मौजूद रहे।