पत्रकार की माता की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
स्याना : नगर के वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रोत्रिय की माता निर्मला श्रोत्रिय की श्रद्धांजलि सभा रविवार को आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के लोगो ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सांसद डॉ भोला सिंह, विधायक संजय शर्मा, विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक उषा सिरोही, विधायक कमल मलिक, विधायक धीरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री राकेश त्यागी, सीएम के पूर्व ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह, पूर्व विधायक दिलनवाज़, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डी के शर्मा, ठा. सुनील सिंह, चेयरमैन आरिफ सईद खाँ, एडीजे अशोक दुबे, स्याना एसडीएम सुभाष सिंह, तहसीलदार अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, सीओ वंदना मिश्रा, राजेंद्र शर्मा पत्रकार, योगेंद्र शर्मा पत्रकार, आनंद चौहान पत्रकार, आशीष कुमार पत्रकार ,आदि लोग मौजूद रहे।