मुख्तार अंसारी को ले जाने की अनुमति नहीं, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेंगे जवाब

यूपी पुलिस को पंजाब पुलिस की ना? रोपड़ जेल अधीक्षक ने कहा – मुख्तार अंसारी को ले जाने की अनुमति नहीं, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेंगे जवाब
सुप्रीम कोर्ट की नोटिस लेकर मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेने पंजाब के रोपड़ पहुंची यूपी पुलिस को निराशा हाथ लगी है। यूपी के गाजीपुर की पुलिस रोपड़ जेल से मुख्तार को लेने पहुंची थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब के रोपड़ जेल अधीक्षक को नोटिस रिसीव कराया, जहां के जेल अधीक्षक ने कोर्ट में जवाब दायर करने को कहा है। बताया जा रहा है कि, मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देकर पंजाब पुलिस ने फिर से यूपी ले जाने से मना कर दिया है। पंजाब पुलिस का तर्क है कि मुख्तार अंसारी की मेडिकल रिपोर्ट के अधार पर उसे यूपी नहीं भेजा जा सकता है।
आपको याद दिला दें कि बीते साल 21 अक्टूबर को प्रयागराज स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में मुख्तार को पेश करने के लिए गाजीपुर पुलिस रोपड़ जेल गई थी, पर मेडिकल बोर्ड ने मुख्तार को अस्वस्थ बताकर तीन माह के बेड़ रेस्ट की सलाह दे दी थी। इसकी वजह से गाजीपुर पुलिस को खाली हाथ वापस आना पड़ा था। इससे पहले भी करीब दो दर्जन बार यूपी की अदालतों द्वारा मुख्तार को तलब किए जाने के बावजूद वह बचता रहा।
दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मुख्तार को बांदा जेल से पंजाब की रोपड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। उसे पंजाब में दर्ज रंगदारी के एक मामूली मामले में रोपड़ जेल लाया गया था। कोर्ट में विचाराधीन मामलों में पेशी के लिए गाजीपुर और आजमगढ़ की पुलिस कई बार रोपड़ जेल गई‚ लेकिन हर बार मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर मुख्तार को यूपी पुलिस को सौंपने से रोपड़ जेल प्रशासन आनाकानी करती रहा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks