आखिरी 25 दिनों में ग्राम प्रधानों ने खर्च करें 15 करोड़ से ज्यादा रुपये

#Lucknow….

आखिरी 25 दिनों में ग्राम प्रधानों ने खर्च करें 15 करोड़ से ज्यादा रुपये
पंचायतीराज विभाग करेगा जांच
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसम्बर से खत्म हो गया है। प्रधानों ने कार्यकाल के आखिरी 25 दिनों में खुले हाथों से विकास निधि खर्च की है। जिले की 93 ग्राम पंचायतों में 10 लाख से ज्यादा का भुगतान कर दिया गया है। अब पंचायतीराज विभाग इन सभी भुगतान की जांच करने में जुटा है।
बता दें कि विकास कार्यों को कराने से पहले उनमें होने वाले खर्च की संस्तुति लेनी चाहिए, फिर अनुमोदन के बाद ही पैसा निकाला जाना चाहिए। लेकिन कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रधानों ने मनमाने ढंग से ग्राम पंचायतों के खाते से पैसे निकाले हैं। उपनिदेशक पंचायत अभय कुमार शाही ने बताया कि 10 लाख से अधिक राशि निकालने वाली 93 ग्राम पंचायतों की सूची तैयार की गई है। इन सभी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। उनके निर्देश पर ही कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks