ठंड से सिकुड़ते जरूरतमंदों को गर्म कपडे़ वितरित किये गये

ठंड से सिकुड़ते जरूरतमंदों को गर्म कपडे़ वितरित किये गये

गाजियाबाद। वर्ष के पहले दिन नव वर्ष के अवसर पर आज इंदिरा पुरम स्थित ज्ञान खण्ड, शक्ति खण्ड, अभयखण्ड व मकनपुर गांव आदि में जगह-जगह प्रयास एक आशा नामक स्वयं सेवी संस्था ने ठंड से सिकुड़ रहे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और असहाय व अनाथ लोगों को पांच जगह कैम्प लगाकर स्वैटर, कपडे़, चप्पल,चादर, बिस्कुट, नमकीन,टाफी के पैकेट दिये गये। इनमें बच्चों की संख्या तकरीब दो सौ पचास और पुरुषों-महिलाओं की संख्या दो सौ के आसपास थी। संस्था इस तरह के कार्यक्रम अक्सर आयोजित कर गरीब बच्चों को कपडे़ व खाने के पैकेट देती रहती है। बीती अट्ठाइस दिसम्बर को भी संस्था ने संस्था की संस्थापिका श्रीमती जयश्री सिन्हा, ट्रस्टी सुशील कुमार, स्मृति अनुपम,शालिनी घोष, सुप्रिया कुमार व अर्णव सिंह आदि कार्यकर्ताओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से इंदिरापुरम के विभिन्न हिस्सों में गरीब-असहायों को गर्म कपडे़ व कम्बल वितरित किये थे। संस्था के इस तरह के जनहितकारी कार्यों और प्रयासों की वरिष्ठ पत्रकार ,पर्यावरविद ज्ञानेन्द्र रावत, समाजसेवी व आर डब्ल्यू ए के पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह, गगनदीप सिंह, आशीष शर्मा, अनिल कुमार सहित स्थानीय आवासीय समितियों के निवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks