
/ उत्तर प्रदेश / लखनऊ / अधिसूचना जारी होने से पहले हटेंगे ग्राम प्रधानों के बाेर्ड अधिसूचना जारी होने से पहले हटेंगे ग्राम प्रधानों के बाेर्ड लखनऊ।उत्तर प्रदेश मे फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के शुरुआत में पंचायत चुनाव शुरू हो सकते हैं। माना जा रहा है फरवरी में इसकी अधिसूचना जारी हो जाए। इसके पहले ग्राम प्रधानों के नाम लगे बोर्ड को पुतवाने का काम जिला पंचायत राज विभाग की तरफ से किया जाएगा। इसको लेकर डीपीआरओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनपद में जहां पर भी प्रधानों के नाम के बोर्ड लगे हैं, उन पर से प्रधानों के नाम को पुतवाया जाए।शासन के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। 25 दिसंबर को ग्राम प्रधानाें का कार्यकाल खत्म् हो चुका है। अधिकांश गांवों के बाहर अभी भी प्रधानों के नाम के बोर्ड लगे हैं। इनको पंचायती राज विभाग ने अपने संज्ञान में लिया है, क्योंकि जब प्रधान पद का कार्यकाल खत्म हो गया है, तो कोई भी व्यक्ति अपने नाम के आगे प्रधान पद नहीं लिखा सकता है।। एनआईसी से भी विभागों के कर्मचारियो