लखनऊ में पुलिस स्कोर्ट का चालक निकला नशेबाज, महिला से की बदसलूकी

लखनऊ में पुलिस स्कोर्ट का चालक निकला नशेबाज, महिला से की बदसलूकी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नशेबाज युवकों का ड्रामा देखने को मिला। जहां एक तरफ नशेबाज युवकों ने जमकर आतंक काटा तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस स्कोर्ट का चालक भी नशेबाज निकला। आम जनता से पहले सरकारी कर्मियों के सर चढ़कर शराब बोल रही है। नशे में धुत up32 eg 2444 के चालक ने महिला से छेड़छाड़ और बदसलूकी की। बदसलूकी करने के बाद आम जनता के ऊपर गाड़ी चढ़ा भागने का प्रयास भी किया। और पब्लिक ने दौड़ाकर चालक को हज़रतगंज चौराहे पर पकड़ लिया। इस दौरान महिला और उसके पति ने चालक पर अश्लील इशारे करने का आरोप भी लगाया। नशे में धुत सरकारी ड्राइवर का साथी सरकारी बोलेरो से फरार हो गया। वहीं महिला चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने ब्रेथ इन्हेलर से चेक किया तो शराब की मात्रा 183 निकली। पूरा मामला हज़रतगंज थाना क्षेत्र के चौराहे का बताया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks