ओबीसी आरक्षण हमारा जन्मसिद्ध अधिकार=कैलाश लोधी

राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन
-ओबीसी आरक्षण हमारा जन्मसिद्ध अधिकार=कैलाश लोधी।
-ओबीसी एकता करके रहूँगा, एकेश लोधी।
एटा,
जनपद एटा में नगर के पीपल अड्डा स्थित राधा गेस्ट हाउस में आज ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ।इस अवसर पर दूर -दराज से और अन्य जिलों से पधारे राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारी गण और ओबीसी महासभा के सैकड़ों समर्थक का फूल माला पहनाकर, मैडल पहनकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप ने की ।और कार्यक्रम का संचालन प्रेम लोधी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि मैं ओबीसी महासभा का गठन पूरे देश में जल्द से जल्द करके रहूंगा। लगभग 12- 13 राज्यों में ओबीसी महासभा की गठन की एक साथ तैयारियां चल रही हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 40 जिलों में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी नियुक्त हो चुके हैं। वह लगातार अपने-अपने जिला स्तर पर जिले की कमेटियां बनाने में लग गए हैं। मेरा लक्ष्य हैं कि ओबीसी एकता करके रहूंगा। इसी अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश लोधी ने कहा कि ओबीसी के लिए आरक्षण हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। और हम इसको लेकर रहेंगे। पूरे देश में लगभग ओबीसी संख्या 57% से अधिक है। सरकार अगर जातिगत जनगणना करा ले तो ओबीसी की संख्या और वोटर संख्या दोनों ही अपने आप सत्य प्रमाण बन जाएंगे ।संविधान के अनुसार ओबीसी आरक्षण किसी भी कीमत पर खत्म नहीं किया जा सकता ।ओबीसी के उत्थान के लिए जिन लोगों ने रुकावट और बाधा डाली हैं हम उनसे अपना अधिकार और आरक्षण दोनों लेकर रहेंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश और देश में ओबीसी का संघर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी के साथ मिलकर सहयोग के साथ आगे बढ़ेंगे।कासगंज से पधारे विशेष अतिथि के रुप में ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज यादव ने कहा कि पूरे देश में लगभग ओबीसी की 7500 जातियां हैं ।और जो अकेले उत्तर प्रदेश में ही लगभग 78 जातियां निवास करती हैं ।लेकिन हमें राजनीतिक तौर पर अलग-अलग भिन्न-भिन्न खंडों में, विभिन्न क्षेत्रों में ,विभिन्न जातियों में बांट कर रख दिया है ।अगर उत्तर प्रदेश में एक बार ओबीसी एकता और पूरे देश में ओबीसी एकता हो जाए। तो हम उत्तर प्रदेश से लेकर देश के सिंहासन तक अपने अधिकारों को मांगने के लिए पहुंच सकते हैं ।ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय सचिव गीता लोधी ने कहा कि मैं पूरे देश और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करूंगी ।और ओबीसी महिलाओं के उत्थान के लिए हर संभव ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मिलकर आवाज बुलन्द रखूंगी।
इस अबसर पर मौजूद कुलदीप प्रतिहार, संजू रजा, अभय लोधी, प्रेम लोधी, रवि लोधी, हर्ष यादव, मनोज यादव, राजेन्द्र यादव, प्रतिहार संदीप राजपूत, अरुण लोधी, योगेश लोधी, बी के सिंह फौजी, अवनीश कुमार, देवेन्द्र कुमार, गीतांजलि राजपूत, अर्चना राजपूत, रचना राजपूत, संप्रेष लोधी, हरीश राजपूत, रनवीर सिंह, मानवेन्द्र सिंह शाक्य, अजीत शाक्य, मनोज प्रजापति, रविन्द्र बघेल, मनीष बघेल आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks