एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन, दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन, दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान की मां करीमा बेगम का आज निधन हो गया. खबरों की मानें उनकी मां पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. मां के निधन के बाद रहमान ने अपने ट्विटर पेज पर एक तस्वीर साझा करके अपनी मां को श्रद्धांजलि दी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रहमान हमेशा अपनी मां के करीब थे और उनके कहने पर ही वह संगीत की दुनिया में आए थे. इस वजह से वह अक्सर अपने स्टेज शो के दौरान अपनी मां को याद किया करते थे.

वहीं, एआर रहमान ने जैसे ही ट्विटर पर अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की, लोगों ने उस तस्वीर पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया. लोग अब लगातार रहमान की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बता दें, रहमान का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बचपन में रहमान का नाम दिलीप कुमार रखा गया था. एआर रहमान जब 9 साल के थे, तभी उन्होंने अपने पिता आरके शेखर को खो दिया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks