बहलाफुसला कर भगा ले जाने के मामले में आरोपी अभियुक्त अफसर अली गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद

एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट क्षेत्र में बहलाफुसला कर भगा ले जाने के मामले में आरोपी अभियुक्त अफसर अली गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत *मुअसं- 137/2020 धारा 366, 363, 376व 504 भादवि* में आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 22.08.2020 को वादी सादिक पुत्र अतरू निवासी कोंछि डेरा थाना सकीट एटा द्वारा थाना सकीट पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 13.08.2020 को वादी की बहन उम्र करीब 16 वर्ष को डेरे का ही गोपाली पुत्र समीरा निवासी कोंछि डेरा थाना सकीट एटा बहला-फुसलाकर कार से भगा ले गया है इस सूचना पर थाना सकीट एटा पर *मुअसं- 137/2020 धारा 363, 366, 376 व 504 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष सकीट को निर्देशित किया गया। दिनांक 27.12.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त गोपाली पीपल अड्डे पर राजकुमार की दुकान के सामने खड़ा है यदि जल्दी की जाए तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर सकीट पुलिस द्वाराअभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- गोपाली पुत्र समीरा निवासी कोंछि डेरा थाना सकीट एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks