
एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, 60 लीटर अवैध देशी शराब सहित तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में जुआ/ सट्टा/अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को 60 लीटर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कस्बा जैथरा में तीन अलग अलग स्थानों से तीन शातिर अभियुक्त को 60 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर *आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- मनोज पुत्र रूप किशोर निवासी जिरौलिया थाना जैथरा एटा
2- रामशंकर पुत्र तेज सिंह निवासी अलीपुरा थाना कुरावली मैनपुरी
3- हब्बू पुत्र महानदु ग्राम पिजलई थाना जसरथपुर एटा।
बरामदगी
1- 60 लीटर अवैध देशी शराब बरामद।