
#Etah…
योजनाओं के अनुश्रवण हेतु नोडल अधिकारी आज एटा में
भ्रमण कार्यक्रम हुआ निर्धारित
◾जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने सूचित किया है कि जनपद में विकास कार्याे, कोविड-१९ से बचाव सम्बन्धी कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गोविन्द राजू एन०एस०, निदेशक, उद्योग को जनपद एटा के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
◾जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नोडल अधिकारी २७ दिसम्बर, को पूर्वान्ह में पहुंचकर जनपद के किसान संगठन,नेताओं से वार्ता करेगें।
◾नोडल अधिकारी साथ ही धान क्रय की समीक्षा करेगें तथा धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण चेक लिस्ट के अनुसार करेगें।
◾नोडल अधिकारी गन्ना क्रय केन्द्रों, निराश्रित गोशाला, कोविड-१९ एवं उसके वैक्सीन की व्यवस्था, जन सामस्याओं विशेषकर किसानों की समस्याओं यथा सिंचाई, नहरों में पानी की उपलब्धता, विद्युत की उपलब्धता, वरासत तथा पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों की भी समीक्षा करेगें।