
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम रशीदपुर में घरेलू बंटवारे की लड़ाई में हुई गाली गलौच एवं मारपीट की घटना में फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त वीरी सिंह व संजय उर्फ संजू गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 557/2020 धारा 452, 323, 325, 504, 506, 304 भादंवि।* की घटना में फरार चल रहे दो आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 22.12.2020 को वादी श्रीमती स्नेहलता पत्नी अहिवरन सिंह ग्राम रसीदपुर जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 12.12.2020 को वादी के ही परिवार के 1- वीर सिंह पुत्र रामप्रसाद 2- शीशराम पुत्र रामप्रसाद 3- संजू पुत्र होती लाल 4- राकेश पुत्र बाबूराम द्वारा घरेलू बंटवारे को लेकर प्रार्थिया के घर पर लाठी डंडा लेकर प्रार्थना के घर में घुसकर या के ताऊ नेक्सेलाल पुत्र खमीनालाल के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर हाथ पैरों में काफी चोट पहुंचा दी थी दिनांक 13 12:00 को इस संबंध में प्रार्थना ने इसकी सूचना थाने में देकर इलाज कराने हेतु जिला अस्पताल एटा ले गए थे डॉक्टर साहब ने एक बाएं पैर का कुल्हा टूटा बताया था और इलाज चलता रहा आज दिनांक 22/12/2020 को रात्रि समय करीब 1:00 बजे दौरान उपचार प्रार्थिया के ताऊ की मृत्यु हो गयी। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 572/2020 धारा 452, 323, 325, 504, 506, 304 भादंवि* अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 26.12.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त बीरी सिंह पुत्र रामप्रसाद व संजय उर्फ संजू पुत्र होती लाल निवासीगण रसीदपुर थाना जैथरा एटा को दरियाबजी समय करीब 05.32 बजे उसी के घर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपताः-
1- वीरी सिंह पुत्र रामप्रसाद संजय निवासी ग्राम रसीदपुर थाना जैथरा एटा
2- संजू उर्फ संजय पुत्र होती लाल निवासी ग्राम रसीदपुर थाना जैथरा एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उप निरीक्षक नितिन कुमार
2- आरक्षी टिंकू कुमार
3- आरक्षी चालक कृष्ण कुमार