सबसे बड़ी पार्टी बनने की होड़ में BJP, बढ़ेगी RJD की मुश्किलें

सबसे बड़ी पार्टी बनने की होड़ में BJP, बढ़ेगी RJD की मुश्किलें!बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बन चुकी है. एन bhnडीए को बहुमत हासिल है. लेकिन भाजपा के निशाने पर राजद विधायक हैं. नरकटिया विधायक के बाद बैकुंठपुर विधायक के खिलाफ पार्टी सख्त है और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है.

बिहार विधानसभा में बीजेपी और मजबूत होना चाहती है, अगर दो विधायक पार्टी के बढ़ जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी और इस रणनीति पर पार्टी ने काम करना भी शुरू कर दिया है. नरकटिया विधायक शमीम अहमद के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है, तो बैकुंठपुर विधायक के खिलाफ मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है.

बैकुंठपुर के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर राय के खिलाफ पूर्व विधायक और भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि प्रेम शंकर राय ने अपने शपथ पत्र में अपराधिक रिकॉर्ड और परिवार के बारे में जानकारी छुपाया है, जो गंभीर मामला है. इससे पहले नरकटिया विधायक शमीम अहमद के खिलाफ भी शपथ पत्र से तथ्यों को छुपाए जाने का मामला प्रकाश में आया था, जिसे लेकर भाजपा नेता चुनाव आयोग पहुंचे थे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks