
एटा ~ थाना मारहरा पुलिस ने किया झूठ का पर्दाफाश, अपनी ही हत्या की झूठी कहानी रच की दूसरी शादी, पहली पत्नी के परिजनों के विरुद्ध लिखाया था मुकदमा, थाना मारहरा पुलिस ने अभियुक्त विनोद को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत *मुअसं- 294/20 धारा 494, 420, 211, 120-B भादंवि में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।* *घटना:-* दिनांक 22.12.2020 को वादी श्री आनन्द सिंह निवासी ग्राम पथरेकी थाना ढोलना द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गई कि वादी ने अपनी पुत्री की शादी माह नवम्बर सन 2013 में विनोद पुत्र भूदेव सिंह निवासी सराय अहमद खां थाना मारहरा से की थी। शादी के बाद से ही विनोद व उसकी मां त्रिवेणी देवी पत्नी भूदेव सिंह वादी की पुत्री को परेशान करने लगे जिससे 2014 फरवरी में वादी की पुत्री वादी के घर पथरेकी में आकर रहने लगी, विनोद ने वादी की पुत्री से बिना कोई संबंध विच्छेद किए 2017 में ग्राम नगला धनी थाना जलेसर की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली मेरी पुत्री ने पारिवारिक न्यायालय कासगंज में विनोद के खिलाफ भरण पोषण का वाद दायर कर दिया जिससे रिकवरी वारंट जारी हो गया तब रिकवरी वारंट से बचने एवं हम लोगों को झूठा मुकदमे में फंसाने हेतु विनोद उसकी माँ त्रिवेणी देवी व रिश्तेदार गंगा सिंह, नत्थू सिंह व साहब सिंह पुत्र सुखराम निवासी विधिपुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस के द्वारा षड्यंत्र कर के विनोद को कहीं बाहर अज्ञात जगह पर भेज कर धोखाधड़ी से माननीय न्यायालय से आदेश कराकर थाना मारहरा विनोद के अपहरण एवं हत्या करके शव को गायब कर देने के संबंध में फर्जी मुकदमा पंजीकृत करा दिया जिसमें गंगा सिंह व सुखराम चश्मदीद गवाह बने आज सुबह वादी ने विनोद को अगसौली चौराहे पर घूमते हुए देखा है, पहचाना विनोद जिंदा है व खुद को छुपाए हुए हैं। इस सूचना पर थाना मारहरा पर मुअसं- 294/20 धारा 494, 420, 211 व 120ब भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 22.12.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 294/2020 धारा 494, 420, 211 व 120B में फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त विनोद को नगला मान सिंह मोड़ के पास से समय करीब 20.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों का नामपताः-
1.विनोद पुत्र भूदेव सिंह निवासी सराय अहमद खां थाना मारहरा एटा।