
#Lucknow….
गोरखपुर : जानलेवा साबित हुआ बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना
दम घुटने से दो बहनों की मौत, तीसरी की हालत गंभीर
यूपी के गोरखपुर में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोना जानलेवा हो गया। तीन बहनों में से दो की दम घुटने से मौत हो गई जबकि तीसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना, गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव की है। पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मझवलिया गांव के अवधेश प्रसाद की तीन बेटियां प्रतिमा (20), अंतिमा (18) और निधी (17) एक कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोई थीं।