
एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा ग्राम पुराहार में बीते दिनों दाबत खाने जा रहे युवक को गोली मारकर हत्या करने की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त अमरेश गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं - 421/2020 धारा 302/120बी भादवि की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त अमरेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 30.11.2020 को वादी श्री उदयवीर सिंह पुत्र श्री रेवारी सिंह निवासी ग्राम पुराहार थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनाक 30.11.2020 को समय करीब 06.15 बजे शाम मेरा भाई अहिलकार सिंह अपनी पुत्री गोल्डी उम्र करीब 11 वर्ष व भाई बृजेश के साथ गाँव में बृजराज सिंह के घर पर दाबत खाने जा रहा था। जैसे ही मेरा भाई अहिलकार सिंह, अब्बू के घर के सामने पहुँचा तो अब्बू के बडे भाई अमरेश ने आवाज लगायी कि आज मिल गया। मौका अच्छा है, मार दो साले के गोली, अमरेश के कहने पर अब्बू ने घर मे रखा 315 बोर तमंचा निकालकर भाई अहिलकार सिंह के सीने में गोली मार देना तथा घायल भाई को सरकारी अस्पताल अलीगंज लाने पर डाक्टरों द्वारा मेरे भाई अहिलकार को मृत घोषित कर देने के सम्बन्ध में दी। *इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअसं 421/2020 धारा 302/120बी भादवि पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 15.12.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियोग उपरोक्त के नामजद अभियुक्त अमरेश को समय करीब 11.40 बजे शहीद पार्क गंगानगर के पास से गिरफ्तार किया गया। *थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
नोट:- थाना अलीगंज पुलिस द्वारा घटना में वांछित चल रहे आरोपी अब्बू उर्फ अवधेश को दिनांक 08.12.2020 को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- अमरेश पुत्र कढेर सिंह निवासी पुराहार थाना अलीगंज जनपद एटा।
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
1- प्र0नि0 श्री पंकज कुमार मिश्रा
2- आरक्षी 766 तरुण कुमार
3- आरक्षी 914 अरविन्द कुमार
4- आरक्षी 1213 उमंग चौधरी