किसान आंदोलन के कारण दिल्ली में 1800 फैक्ट्रियों का कामकाज ठप

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली में 1800 फैक्ट्रियों का कामकाज ठप

ग्रेटर कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में रास्ते बंद होने के चलते चलते फैक्ट्रियों में काम काज ठप पड़ा है. लगभग 1800 फैक्ट्री बंद होने की कगार पर हैं. दरअसल इस इलाके में एक्सपोर्ट से लेकर कोल्ड स्टोरेज, टेक्सटाइल और तमाम स्टील के यूनिट हैं. मगर जब से सिंघु बॉर्डर जाम हुआ उसके बाद से ही दिल्ली पुलिस ने बाकी सारे रास्ते भी बंद कर दिए.

रितेश बजाज ड्राई फ्रूट का बिजनेस करते हैं. विदेश से ड्राई फ्रूट मंगाकर उनकी पैकेजिंग-प्रोसेसिंग और फिर दिल्ली के होलसेल मार्केट में व्यापार. पर कई दिनों से रोड ब्लॉक है और ऐसे में ट्रकों की आवाजाही प्रभावित हुई है. रितेश कहते हैं- समान तो कोल्ड स्टोरेज में पड़े-पड़े ही सड़ रहा है, इसकी एक सेल्फ लाइफ होती है. विदेश से हम अखरोट, बादाम, अंजीर, मुनक्का मंगाते हैं पर यह ज्यादा दिनों तक नहीं रखे जा सकते.

वहीं मनोज का स्टील का व्यापार है. कई आर्डर पेंडिंग हैं. ट्रकों में माल भी लग गया है. मगर सड़क बंद होने के चलते समय पर सप्लाई नहीं हो पा रहा है. ऐसे में उनका आर्डर भी रद्द हो सकता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks