धान खरीद कार्य को प्रभावित करने तथा सरकारी आदेश की अवमानना करने के आरोप में मार्केटिंग विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज

धान खरीद कार्य को प्रभावित करने तथा सरकारी आदेश की अवमानना करने के आरोप में मार्केटिंग विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज

अंबेडकरनगर। धान खरीद कार्य को प्रभावित करने तथा सरकारी आदेश की अवमानना करने के आरोप में खाद्य विभाग के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी महेंद्र कुमार तथा मार्केटिंग इंस्पेक्टर मनोज कुमार शुक्ल के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि धान खरीद में किसी तरह से बाधक बनने पर किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
गौरतलब है कि धान खरीद में इस बार मार्केटिंग विभाग फिसड्डी साबित हो रहा है। उसके लक्ष्य की पूर्ति के लिए दूसरी कार्यदायी संस्थाओं पर दबाव बढ़ गया है। उनके द्वारा तेजी से खरीद की जा रही है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बीते दिनों समीक्षा में कड़ी हिदायत दी थी। इसके बावजूद अपेेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसे देखते हुए डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी क्रम में अब रविवार को प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी अवधेश कुमार वर्मा ने अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी महेंद्र कुमार व अकबरपुर के विपणन निरीक्षक मनोज शुक्ल के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया। इसमें कहा गया कि स्थानांतरण के बावजूद क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने अंबेडकरनगर जनपद में कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
विपणन निरीक्षक मनोज शुक्ल ने कटेहरी धान क्रय केंद्र पर योगदान तो दिया लेकिन चार्ज हस्तगत नहीं किया। इन दोनों ने कार्यभार ग्रहण न कर सरकारी आदेश की अवमानना की। इससे मार्केटिंग विभाग के अतिरिक्त केंद्र नहीं खोले जा सके। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks