कुशीनगर मुर्गे के लेग पीस के लिए भिड़े घराती-बाराती, कई घायल

कुशीनगर मुर्गे के लेग पीस के लिए भिड़े घराती-बाराती, कई घायल पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में खाने के दौरान बाराती व घराती मुर्गे के लेग पीस को लेकर आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद जब मारपीट में तब्दील हुआ तो दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आयी थी। घरातियों ने भोजन के लिए बारातियों को आमंत्रित किया तो एक बाराती ने मुर्गे के लेग की पीस मांग कर दी। इस दौरान खाना परोसने वाले ने लेग पीस खत्म होने का हवाला दिया। तभी बारात में आए युवक ने तंज कंसना शुरू कर दिया। वह खाना छोड़कर टेबल से उठ गया। यह देख साथ में आए अन्य बाराती भी खाना छोड़कर उठ गए। इसी बात को लेकर घराती और बारातियों के बीच बहस छिड़ गई। मामला इतना बिगड़ गया कि बहस मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए चारों को शांति भंग में चालान कर दिया। इलाके के चौक-चौराहों पर इस घटना की चर्चा पूरे दिन होती रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks