डीएम ने चमकरी में सरकारी परिसम्पत्तियों का किया सत्यापन

एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से तहसील एटा सदर क्षेत्र के ग्राम चमकरी में स्वामित्व योजना के तहत की सरकारी परिसम्पत्तियों का सत्यापन किया। उन्होंने इस दौरान प्राथमिक विद्यालय चमकरी में जनचैपाल के माध्यम से लोगों से ग्राम पंचायत क्षेत्र की सरकारी परिसत्पत्तियांे पर कब्जे को लेकर चर्चा की, इसके साथ ही कुछ गाटों का भ्रमण कराकर मौजूदा स्थिति को चैक भी किया गया।
डीएम ने इस दौरान मौजूद ग्रामीणों से अपील कि शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतांे में सरकारी भूमियों के चिन्हांकन पर जोर दिया जा रहा है। यदि कहीं भी ग्राम पंचायत क्षेत्र की सरकारी भूमि पर कब्जा है तो उसके लिए लेखपाल को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्यवाही की जाएगी। लेखपाल द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्येक गाटे को चैक किया जाए।
इस अवसर पर एसडीएम सदर अबुल कलाम, तहसीलदार दुर्गेश यादव, नायब तहसीलदार रवेन्द्र प्रताप सिंह, लेखपाल, ग्रामीणजन आदि मौजूद रहे।