किसानों को रोकने के लिए बंद कराईं टोल की 12 लेन

*#Agra….* *किसानों को रोकने के लिए बंद कराईं टोल की 12 लेन* *यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच किमी तक जाम* किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए आगरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे की 16 में से 12 लेन बंद करा दीं। इससे भीषण जाम लग गया। वाहनों की कतारें पांच किलोमीटर तक पहुंच गई। शाम के साढ़े सात बजे तक वाहन रेंगते रहे। लोगों ने हंगामा किया, तब पुलिस ने छह लेन और खोल दीं। रात दस बजे ट्रैफिक सामान्य हो पाया। जाम में एक सांसद की गाड़ी भी फंस गई थी। इससे सांसद के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और जबरदस्ती बैरियर को खोलकर दो लेन को शुरू करा दिया। इस दौरान पुलिस वीडियो बनाता रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks