मिलावटी शहद पर एक्शन में आई सरकार, मिलावटखोरों पर होगी अब सख्त कार्रवाई

मिलावटी शहद पर एक्शन में आई सरकार, मिलावटखोरों पर होगी अब सख्त कार्रवाई

देश में लगातार शहद में मिलावट की खबरें सामने आने के बाद केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. CCPA के निर्देश के बाद देश की ब्रांडेड कंपनियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर शहद में मिलावट की खबरों पर चिंता व्यक्त की है. CCPA ने ये आदेश उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के बयान के बाद दिया है.

पिछले हफ्ते पर्यावरण संबंधी गतिविधियों पर निगरानी रखने वाली एक संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट ने दावा किया था कि भारत में बेचे जा रहे कई ब्रांडेड शहद में चीनी की मिलावट पायी गयी है. हालांकि कंपनियों ने इन दावों को खारिज कर दिया. मंत्रालय ने कहा कि विभाग को खबर मिली है कि बाजार में बेचे जा रहे अधिकतर ब्रांडेड शहद में चीनी की मिलावट है. यह गंभीर मसला है और कोरोना महामारी के दौर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकता है. यह कोरोना को लेकर जोखिम को बढ़ाने वाला है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks