
एटा – थाना मारहरा पुलिस की छापामारी, आठ जुआरी जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार, मौके से 4250 रुपये, तास पत्ते व एक अधजली मोमबत्ती बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के निकट पर्यवेक्षण में थाना मारहरा पुलिस द्वारा 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते समय गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 10.12.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आठ अभियुक्तों को ग्राम क्वातगंज तालाब के पास से जुआ खेलते हुए समय करीब 04.15 बजे गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे तथा मौके से 4250 रुपए, ताश पत्ते तथा एक अधजली मोमबत्ती बरामद की गई है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना मारहरा पर अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी
- 4250 रुपये व तास के पत्ते।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
1- मदनलाल पुत्र चिरंजीलाल
- राकेश बाबू पुत्र गोपाली
- राजकुमार पुत्र राधाचरण
- दिनेश कुमार पुत्र खर्चे सिंह
- प्रेम चंद्र पुत्र राधाचरण
- रंजीत पुत्र छेदीलाल
- केशव पुत्र बाबूराम
- रामनरेश पुत्र गंगाराम
समस्त निवासीगण क्वातगंज थाना मारहरा जनपद एटा।