
*#Lucknow….* *अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला* *बुजुर्ग किसानों को अपमानित किया* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार पर बुजुर्ग किसानों को अपमानित करने का आरोप लगाया है। बुधवार को ट्वीट कर अखिलेश यादव ने कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर बातचीत के नाम पर बुजुर्ग किसानों को बार-बार अलग-अलग जगह पर बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित-सा कर रही है। भाजपा कुछ पूंजीपतियों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए बिचौलिया बनना बंद करे।