सावधान! गुरुवार से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट

UP Weather Alert: सावधान! गुरुवार से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट गुरुवार से कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार. लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मौसम (Weather Alert) लगातार बदल रहा है. पिछले दो-तीन दिनों से लगातार तापमान बढ़ने से यूपी के कई जिलों में मौसम गरम हो गया था. अब मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले तीन-चार दिनों के अंदर उत्तराखंड में मौसम बिगड़ सकता है. भारी बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. इससे यूपी के कई जिलों में गुरुवार से अचानक ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तराखंड में होने वाली बर्फ़बारी से यूपी में ठंड बढ़ेगी. पहाड़ों से आने वाली तेज ठंडी हवाओं से यूपी का मौसम एकदम से बदलने के आसार हैं. वैसे राजधानी लखनऊ में रातें बेहद ठंडी और दिन बेहद सुहावना हो रहा है. मंगलवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इसकी वजह पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं होंगी. बहुत ख़राब रही लखनऊ की हवालखनऊ की हवा मंगलवार को भी बहुत ख़राब रही. इस दौरान एक्यूआई 387 रहा. वहीं, वायु प्रदूषण बढ़ने से यूपी प्रदूषण बोर्ड ने तीन को नोटिस जारी किया. गोमती नगर में विधिक सेवा प्राधिकरण की बिल्डिंग का निर्माण कर रही जल निगम, तुलसियानी इन्फ्रा बिल्डर और अवध बिहार में पॉवर ग्रिड कारपोरेशन की बिल्डिंग बना रही यूनिक इंफ्रा बिल्डर कंपनी को नोटिस दिया गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks