मोदी सरकार नेशनल रोड सेफ्टी बोर्ड का करेगी गठन, सड़क सुरक्षा में हो सकते हैं अहम बदलाव

देश में सड़क और वाहन सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. देश मे पहली बार सड़क और वाहन सुरक्षा को बेहतर करने के मकसद से सरकार नेशनल रोड सेफ्टी बोर्ड का गठन करेगी. नेशनल रोड सेफ्टी बोर्ड एक एडवाइजरी बॉडी होगी जिसके गठन के लिए सरकार ने ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
नेशनल रोड सेफ्टी बोर्ड के कंधे पर बड़ी ज़िम्मेदारी होगी-
- सड़क सुरक्षा के लिए सही कदम, नई टेक्नोलॉजी बताना.
- वाहनों की सेफ्टी, यहां तक कि खराब वाहनों के रिकॉल पर भी दिशा निर्देश तय करना.
- सेफ्टी इक्विपमेंट के सही दाम तय करना.
- वाहनों के रेजिस्ट्रेशन और लाइसेंस जारी करने के लिए सरल और पारदर्शी नियम तय करना.
ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर अब पब्लिक और अन्य स्टेकहोल्डर्स से अगले 30 दिनों के भीतर सुझाव मंगाए गए हैं, जिसको देखने समझने के बाद सड़क परिवहन मंत्रालय फाइनल नोटिफिकेशन जारी करेगा, नेशनल रोड सेफ्टी बोर्ड में एक चैयरमैन के अलावा अधिकतम 7 मेंबर्स होंगे.
_????????__
????????इस साल PM मोदी का ट्वीट सबसे ज्यादा हुआ री-ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोरोना महामारी के दौरान उम्मीद और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दीया जलाने वाला ट्वीट 2020 में भारतीय राजनीति में सबसे ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया. ट्विटर इंडिया ने यह जानकारी दी.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने कहा कि 3 अप्रैल को राष्ट्र के नाम संदेश में मोदी ने देशवासियों से 5 अप्रैल को रात 9 बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े होकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की थी. 5 अप्रैल को मोदी ने महामारी के दौरान आशा और अच्छी सेहत की कामना करते हुए दीये जलाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की थी. इस पोस्ट को 1,18,000 से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया और इसपर 5,13,000 लाइक्स आए.
ट्विटर पर गतिविधियों का सारांश देते हुए माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने कहा कि 2020 सभी के लिए अनूठा वर्ष रहा और ट्विटर पर वार्ता भी अनूठी रही. ट्विटर इंडिया ने कहा कि दुनिया के वैश्विक महामारी के चंगुल में फंसे रहने के बीच भारतीयों ने ट्विटर का इस्तेमाल जानकारी लेने, लोगों ने जुड़ने के लिए किया. साथ ही उन्होंने इस पर अपने जुनून और रुचि के बारे में भी बात की.
_????????_
????????अब बुलेट ट्रेन से कर सकेंगे श्री रामलला के दर्शन, मोदी सरकार ने की तैयारी
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट कॉरिडोर के बाद अब मोदी सरकार ने दिल्ली और वाराणसी के बीच बुलेट चलाने की तैयारी कर ली है. 13 दिसंबर से दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का सर्वे शुरू होगा. दिल्ली से वाराणसी के बीच 865 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए हेलिकॉप्टर से लिडार सर्वे किया जाएगा.
इस तकनीक में लेज़र बीम वाले उपकरणों से लैस एक हेलिकॉप्टर का उपयोग लिडार यानी लाईट डिटेक्शन एंड रेंजिंग तकनीक के लिए होगा. परंपरागत तरीक़े से सर्वे करने पर करीब साल भार का वक्त लगता है लेकिन इस तकनीक से ये काम तीन महीने में पूरा हो सकता है.
दिल्ली से वाराणसी के रास्ते में मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही और अयोध्या भी शामिल किए जा सकते हैं. वहीं देश के पहले बुलेट ट्रेन रूट मुंबई अहमदाबाद पर भी तेजी से काम चल रहा है.
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने L&T को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट में 87.56 किलोमीटर बनाने का ठेका दिया है. दोनों शहरों के बीच करीब 508 किलोमीटर की दूरी है जिसे बुलेट ट्रेन रिकार्ड वक्त में पूरा कर सकती है.
_????????__
????????????कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एक्शन में योगी सरकार, ट्रांसपोर्टेशन-स्टोरेज पर मांगा प्लान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कोरोना के वैक्सीनेशन को लेकर मुख्य सचिव ने बैठक की. मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बैठक में कई निर्देश जारी किए. कोरोना वैक्सीन के सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन और स्टोरेज को लेकर उन्होंने अधिकारियों से 2 दिन में प्लान मांगा है.
मुख्य सचिव ने इसके साथ ही वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के ट्रेनिंग प्रोग्राम की भी डिटेल तलब की है. कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित तरीके से जिलों और मंडल स्तर पर पहुंचाने का प्लान भी तलब किया गया है.
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वैक्सीन कोल्ड चेन को पल्स पोलियो वैक्सीन के लिए बनाई गई कोल्ड चेन की तर्ज पर तैयार किया जाए. साथ ही, कोरोना वैक्सीन के लिए स्थापित किए जा रहे स्टोरेज सेंटर्स की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं.
_????????_
????????♂️UP में भारत बंद के दौरान जबरन दुकान बंद करवाने वाला दरोगा सस्पेंड
किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान जबरन दुकानों को बंद करवाने वाले दारोगा और बदालीखेड़ा चौकी प्रभारी राम सुधार यादव को पुलिस कमिशनर डीके ठाकुर ने सस्पेंड कर दिया है. भारत बंद के दौरान दारोगा राम सुधार यादव सरोजिनी नगर में जबर दुकानों को बंद करवा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
सरोजनी नगर में कुछ दुकानदारों ने बदालीखेड़ा बीट इंचार्ज पर जबरन दुकानें बंद करवाने का आरोप लगाया. एयरपोर्ट वीआईपी चौराहे पर एक मिठाई दुकान संचालक द्वारा दारोगा पर लगाए गए इस आरोप के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया.
गौरतलब है कि बंद के बावजूद राजधानी लखनऊ में सभी अहम बाजार खुले रहे. कई जगह तो मंगलवार को साप्ताहिक बंदी थी, बावजूद इसके दुकानें खुली रहीं. यही हाल लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों का रहा. बीकेटी और इन्तौजा में ज्यादातर दुकानें खुली रहीं. दरअसल, पुलिस की बेहतर रणनीति से राजधानी में शांति-व्यवस्था कायम रही.
_????????__
????????किसान आंदोलन को लेकर अब 3 अमेरिकी सांसदों ने लिखा पत्र, सरकार के रवैये पर जताई चिंता
अमेरिका के 3 सांसदों ने भारत में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों को दबाने की खबरों पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इस साल हम यह देखकर काफी चिंतित हैं कि भारत सरकार ने कई भारतीयों के इन अधिकारों को सीमित कर दिया है.
तीनों सांसदों ने कहा- इकट्ठा होने की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता और नागरिक समाज के अधिकारों के प्रति सम्मान एक कार्यशील लोकतंत्र के मुख्य घटक हैं. इस साल हम यह देखकर काफी चिंतित हैं कि भारत सरकार ने कई भारतीयों के इन अधिकारों को सीमित कर दिया. ये सिर्फ किसानों के साथ नहीं हुआ, बल्कि धार्मिक अल्पसंख्यकों और मानवाधिकार संगठनों के साथ भी हुआ है.
अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को लिखे पत्र में संसद सदस्य जॉन गारमेन्डी, जिम कोस्टा और शैला जैक्सन ली ने कहा कि सरकारें निश्चित रूप से अपनी आंतरिक कृषि नीतियां बना सकती हैं. लेकिन हम भारत सरकार द्वारा इन प्रदर्शनों पर दी गई प्रतिक्रिया से चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों के शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होने के अधिकार को कथित रूप से दबाया है. कोस्टा ने मंगलवार को एक बयान में कहा- भारत की स्थिति परेशान करने वाली है. शांति पूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार लोकतांत्रिक स्वतंत्रता की बुनियाद है और इसका संरक्षण होना चाहिए.
_????????__
????दुनिया की सबसे शक्तिशाली
1️⃣0️⃣0️⃣ महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण, किरण मजूमदार भी हुईं शामिल
फोर्ब्स ने साल 2020 की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है. इस सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ और एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा शामिल हैं. इस सूची में लगातार दसवें साल जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल शीर्ष पर हैं.
17वीं वार्षिक फोर्ब्स पावर लिस्ट में 30 देशों की महिलाएं शामिल हैं. फोर्ब्स ने कहा- इसमें 10 देशों की प्रमुख, 38 सीईओ और 5 मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं हैं. भले ही वे अलग-अलग उम्र, राष्ट्रीयता और अलग-अलग पेशे से हों लेकिन 2020 की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्होंने अपने मंचों का इस्तेमाल एक तरीके से किया.
निर्मला सीतारमण इस सूची में 41वें स्थान पर हैं. नडार मल्होत्रा 55वें और मजूमदार शॉ 68वें नंबर पर हैं. लैंडमार्क समूह की प्रमुख रेणुका जगतियानी को सूची में 98वां स्थान दिया गया है. अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति हैरिस पहली अश्वेत महिला हैं जो इस पद पर पहुंची हैं और सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं. जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल लगातार दसवें साल पहले स्थान पर कायम हैं.
फोर्ब्स ने कहा- मर्केल यूरोप की प्रमुख नेता हैं और जर्मनी को वित्तीय संकट से उबारकर क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रही हैं. डोनाल्ड ट्रंप का विरोध कर जर्मनी में 10 लाख से अधिक शरणार्थियों को रहने अनुमति देने वाली मर्केल का नेतृत्व बेहद मजबूत रहा है. सबसे बड़ा सवाल है कि लोग अब पूछ रहे हैं कि मर्केल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी जगह कौन लेगा.
_????????_
????????⛪????अमेरिका ने पाक-चीन सहित धार्मिक आजादी का उल्लंघन करने वाले 10 देशों पर की कार्रवाई
धार्मिक आजादी का उल्लंघन करने वाले देशों पर अमेरिका ने कार्रवाई की है. इसमें पाकिस्तान और चीन सहित 10 देश शामिल हैं. अमेरिका ने इन सभी देशों को कंट्रीज ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न की सूची में डाल दिया है. यूएस का कहना है कि पाकिस्तान और चीन सहित इन सभी देशों में धार्मिक आजादी नहीं है. ये देश धर्म के आधार पर भेदभाव और जुल्म रोक पाने में नाकाम साबित हुए हैं.
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इस संबंध में कहा कि अमेरिका दुनियाभर में धर्म के आधार पर होने वाले जुल्म को खत्म करने के लिए काम करता रहेगा. उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में कहीं भी किसी भी व्यक्ति को उसके धर्म के मुताबिक जीने का हक मिलना चाहिए और हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते रहेंगे. कट्टर विचारधारा के चलते होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाया जाएगा.
पोम्पियो ने कहा- पाकिस्तान, बर्मा, चीन, इरिट्रिया, ईरान, नाइजीरिया, नॉर्थ कोरिया, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान CPC की लिस्ट में हैं. जबकि कोमोरोस, क्यूबा, निकारागुआ और रूस को स्पेशल वॉच लिस्ट में रखा गया है. इन देशों को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता कानून 1998 के तहत इस लिस्ट में शामिल किया गया है. अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया कि सूडान और उज्बेकिस्तान ने धार्मिक भेदभाव रोकने के लिए अच्छा काम किया है, इसलिए उन्हें स्पेशल वॉच लिस्ट से हटा लिया गया है.
_????????_
????????तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगन का बड़बोलापन पड़ा भारी, अब EU लगाएगा प्रतिबंध
इस्लामिक आतंकवाद पर कार्रवाई के लिए फ्रांस को धमकी देना तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को बहुत भारी पड़ने वाला है. यूरोपीय यूनियन के देश भूमध्य सागर क्षेत्र में मौजूद गैसों के उत्खनन विवाद को लेकर तुर्की के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं. भले ही यह कार्रवाई गैस विवाद को लेकर हो, लेकिन इसके पीछे तुर्की के फ्रांस विरोधी रुख को देखा जा रहा है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ छेड़े गए अभियान से तुर्की बौखला गया है. हाल ही में उसके राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मैक्रों पर हमला बोलते हुए उन्हें मुसीबत करार दिया था. अब अपनी फ्रांस विरोधी बयानबाजी के चलते एर्दोगन खुद मुसीबत में पड़ने जा रहे हैं. यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों ने प्रतिबंधों के प्रभाव को लेकर एक बैठक की है और माना जा रहा है कि 10 दिसंबर को तुर्की के खिलाफ नए प्रतिबंधों का ऐलान किया जा सकता है.