हत्या करने की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त अवधेश उर्फ अब्बू, घटना में प्रयुक्त किया गया अवैध तमंचा कारतूस के गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पुराहार में बीते सात दिन पूर्व दाबत खाने जा रहे युवक को गोली मारकर हत्या करने की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त अवधेश उर्फ अब्बू, घटना में प्रयुक्त किया गया अवैध तमंचा कारतूस के गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 421/2020 धारा 302/120बी भादवि की घटना में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त अबधेश उर्फ अब्बू को घटना में प्रयुक्त किया गया अबैध तमंचा कारतूस 315 बोर मय 03 अदद कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 30.11.2020 को वादी श्री उदयवीर सिंह पुत्र श्री रेवारी सिंह निवासी ग्राम पुराहार थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनाक 30.11.2020 को समय करीब 06.15 बजे शाम मेरा भाई अहिलकार सिंह अपनी पुत्री गोल्डी उम्र करीब 11 वर्ष व भाई बृजेश के साथ गाँव में बृजराज सिंह के घर पर दाबत खाने जा रहा था। जैसे ही मेरा भाई अहिलकार सिंह, अब्बू के घर के सामने पहुँचा तो अब्बू के बडे भाई अमरेश ने आवाज लगायी कि आज मिल गया। मौका अच्छा है, मार दो साले के गोली, अमरेश के कहने पर अब्बू ने घर मे रखा 315 बोर तमंचा निकालकर भाई अहिलकार सिंह के सीने में गोली मार देना तथा घायल भाई को सरकारी अस्पताल अलीगंज लाने पर डाक्टरों द्वारा मेरे भाई अहिलकार को मृत घोषित कर देने के सम्बन्ध में दी। *इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 421/2020 धारा 302/120बी भादवि पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 08.12.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियोग उपरोक्त के नामजद अभियुक्त अबधेश उर्फ अब्बू को समय करीब 08.40 बजे अमरोली पुराहार रोड तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्त किया गया अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त से बरामद अवैध असलाह व कारतूस के सम्बन्ध में थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0 431/20 धारा 3/25/27 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- अबधेश उर्फ अब्बू पुत्र कढेर सिंह निवासी पुराहार थाना अलीगंज जनपद एटा उम्र 24 वर्ष।

बरामदगी –
1- घटना में प्रयुक्त किया गया अबैध तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
1- प्र0नि0 श्री पंकज कुमार मिश्रा
2- उपनिरीक्षक श्री संजय सिंह
3- आरक्षी 914 अरविन्द कुमार
4- आरक्षी 1213 उमंग चौधरी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks