जिलाधिकारी द्वारा 62 सहायक अध्यापकों को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया

जिलाधिकारी द्वारा 62 सहायक अध्यापकों को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया

अंबेडकरनगर 5 दिसंबर 2020। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 पदों के सापेक्ष शेष 36590 चयनित सहायक अध्यापकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।जनपद अंबेडकर नगर में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा 62 सहायक अध्यापकों को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। वितरण समारोह में जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सौभाग्य से शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होता है ।उन्होंने कहा कि शिक्षक के पुनीत और नेक कार्य से छात्रों का पथ प्रदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को सरल भाव से अध्ययन कराते हुए एक अच्छे मार्ग पर चला कर उन्हें कामयाबी दिलाने में शिक्षक का अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रति बच्चों का भाव टूटने न पावे। शिक्षक गण इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को एक नेक पथ पर चला कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि अपने कर्मों से छात्रों को पथ प्रदर्शक बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करते रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह, नवनियुक्त सहायक अध्यापक तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। जिला सूचना कार्यालय अंबेडकर नगर।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks