कासगंज से होकर चलेगी गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस

#Kasganj….
कासगंज से होकर चलेगी गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस
10 मिनट का होगा ठहराव
रेलवे ने गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को नई समय सारिणी के साथ चलाने का निर्णय लिया है। कासगंज जंक्शन स्टेशन को एक और सुपरफास्ट ट्रेन मिली है। कोलकाता-आगरा फोर्ट ट्रेन का संचालन नौ दिसंबर से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से 10 दिसंबर को कोलकाता की ओर छूटेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन चार ट्रिप के लिए चार से 25 दिसबंर तक होगा। प्रत्येक शुक्रवार को यह ट्रेन कासगंज जंक्शन पर शाम छह बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन जंक्शन स्टेशन से छह बजकर 20 मिनट रवाना होगी। वहीं भागलपुर गांधी धाम ट्रेन प्रत्येक सोमवार को साढ़े छह बजे छूटेगी और कासगंज सुबह छह बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। जबकि कासगंज जंक्शन से यह ट्रेन गांधीधाम के लिए सुबह छह बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks