जरूरत मन्दों मे नायब तहसीलदार सुमित कुमार सिंह ने बांटी कम्बल

गोरखपुर . *जरूरत मन्दों मे नायब तहसीलदार सुमित कुमार सिंह ने बांटी कम्बल* । उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर तहसील क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान नायब तहसीलदार कैम्पियरगंज सुमित कुमार सिंह ने चौमुखा स्थित टीचर कालोनी ,रेलवे स्टेशन, हास्पीटल रोड सहित कई मुहल्लों मे गरीब व असहाय जरूरत मन्द परिवारों को कम्बल वितरित करते हुए उन्हे ठंड से बचकर रहने की अपील किया, कम्बल पाकर असहाय परिवारों के चेहरे खिल गये। नायब तहसीलदार के इस कार्य की ग्रामीणों ने भूरि भूरि प्रशंसा किया और कहा कि इस ठंड मे असहाय परिवारों की सहायता करना मानवीय संवेदना की मिशाल है ।इस दौरान हल्का लेखपाल गिरजा दत्त पाण्डेय ,सुलेखा कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks