स्वर्गीय श्री दिनेश जी वार्ष्णेय की आत्मिक शांति हेतु एक शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ऑनलाइन किया गया !

एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के तत्वाधान में आज दिनाँक 1 – 12 – 2020 दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के जिला महामंत्री स्वर्गीय श्री दिनेश जी वार्ष्णेय की आत्मिक शांति हेतु एक शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ऑनलाइन किया गया !
कोविद 19 के जनलेवा खतरे के प्रकोप के कारण एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के द्वारा अपने अति लोकप्रिय व्यापारी नेता को अपनी शोक श्रद्धांजलि सादर अर्पित करने हेतु शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ऑनलाइन रखा गया !
शोक श्रद्धांजलि सभा में अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं हार्दिक संवेदना व्यक्त करने हेतु एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों को व्यापार मंडल के समस्त संचालित ग्रुप एवम कुछ व्यापार मंडल पदाधिकारी के mobile नम्बर के लिए निर्देशित किया गया !
एटा उधोग व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और सदस्यगणो ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यापार मंडल groupएवम व्यापार मंडल पदाधिकारी के mobile नम्बर के माध्यम से सादर अर्पित की !

अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने की इस श्रंखला मे मारहरा ,सकीट,निधौलीकला,अबागढ,राजा का रामपुर, कासगंज,मिरहची जलेसर अलीगंज जैथरा धुमरी आदि के पदाधिकारियो ने online अपने अपने श्रद्धा-सुमन सादर अर्पित किए !
अपने अति लोकप्रिय व्यापारी नेता को अपनी शोक श्रद्धा-सुमन अर्पित करने बाले व्यापार मंडल पदाधिकारियो मे मुख्य रूप से अशोक सर्राफ, कल्लू मिया ,प्रदीप कुमार गुप्ता,अतुल राठी, कैलाश जैन, धर्मवीर सिंह गहलोत, डेविड जैन, अमित गुप्ता, आदेश गुप्ता ,पंकज गुप्ता, संजीव जैन, गणेश वाषणेय, संजीव वाषणेय, नेवी जैन ,साविर मियां, दीपक वाषणेय, एस कुमार, समशाद सलमानी आदि थे
????ओम शान्ति ओम शान्ति ????

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks