मेरठ में पहले लव मैरिज फिर प्रेमिका की हत्या

मेरठ में पहले लव मैरिज फिर प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद रात को खेत में शव दबा दिया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन वारदात में शामिल आमिर के साथी अभी फरार चल रहे है।
दिल्ली के आमिर ने सिमरन नाम की युवती से लव मैरिज की थी और लव मैरिज के बाद कपल मेरठ में रहने लगे थे। लेकिन अब शादी के 2 साल बाद आमिर ने सिमरन को धोखा दे दिया और विवाद होने पर सिमरने की हत्या कर दी। ये घटना सरूरपुर थाने के हर्रा कस्बे की है।