
एटा ~ थाना जलेसर पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व सीएचसी जलेसर में विडियो शूट करने से मना करने को लेकर अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्रता करने के मामले में वांछित चल रहे पांच आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 491/20 धारा 147, 332, 353, 504, 356, 506 भादंवि की घटना में वांछित चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 28.11.2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना जलेसर के डाॅ. अजेन्द्र प्रताप एवं समस्त स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 28.11.2020 को दोपहर के समय कुछ लड़के स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर वीडियो सूट कर रहे थे जब वहां उपस्थित कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उक्त लड़कों ने स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ के साथ अभद्रता एवं मारपीट की। इस सूचना पर थाना जलेसर पर *मुअसं- 491/20 धारा 147, 332, 353, 504, 356, 506 भादंवि बनाम 8 नफर नामजद एवं 40-50 अज्ञात युवकों* के पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी -* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 30.11.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- हारुन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला छत्ता कस्बा व थाना जलेसर एटा।
2- शहनवाज पुत्र नासिर निवासी मोहल्ला सादात कस्बा व थाना जलेसर एटा
3- तरुण पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी मोहल्ला घोसियान कस्बा व थाना जलेसर एटा।
4- ईशान पुत्र इश्तियाक अली निवासी मोहल्ला छत्ता थाना जलेसर एटा
5- इश्तियाक अली पुत्र शौकत अली निवासी मोहल्ला छत्ता थाना जलेसर एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- उ०नि० श्री रामबहोरी शर्मा
2- मुख्य आरक्षी हरि सिंह
3- आरक्षी मांगेलाल
4- आरक्षी चालक श्याम हरि।