एक सटोरिया पर्ची गत्ता, एक पट्ठा, एक पेन तथा 1450 रुपए सहित गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, एक सटोरिया पर्ची गत्ता, एक पट्ठा, एक पेन तथा 1450 रुपए सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय सट्टा पर्ची, एक पेन व एक गत्ता व 1450 रु0 के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 28.11.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संजय को एक पेन, सट्टा पर्ची व एक गत्ता व 1450 रु0 सहित शैलेन्द्र वाटिका के पीछे से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभि0 का नाम पता
1- संजय पुत्र होतीलाल नि0 मोहल्ला कायस्थान कस्वा व थाना मारहरा जनपद एटा।

बरामदगी का विवरण
1- 1450 रुपये, एक सट्टा पर्ची, एक पेन व एक गत्ता पट्ठा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks