हक की बात जिलाधिकारी के साथ*
बरेली 25 नवम्बर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आaज दिनांक 25 नवम्बर को यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज उत्पीड़न आदि से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के द्वारा संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों एवं सहायताओं हेतु “हक की बात जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार के साथ ”एन0आई0सी0 सभागार बरेली र्में Zoom Meeting के माध्यम से अपराहन् 02ः00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री रोहित सिंह सजवाण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री चन्द्रमोहन गर्ग मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती नीता अहिरवार उप निदेशक महिला कल्याण, श्रीमती लोकेश शरण इंचार्ज महिला थाना, श्रीमती सौम्या वर्मा केंद्र प्रबंधक वन स्टाप सेंटर, श्रीमती हरिंदर कौर चढ्डा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ ही अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों जिनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा जूम ऐप पर कार्यक्रम को ज्वाइन किया गया।
उक्त जूम ऐप मीटिंग में कुल 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिनमें से 65 महिलाओं ने जिलाधिकारी महोदय से अपनी समस्याऐं बतायी जिनमें से सर्वप्रथम श्रीमती रितु शाक्या स्वैच्छिक संगठन वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रश्न किया गया कि समाज में हर तीसरी महिला पीड़ित है पीड़ित उपरांत महिलाऐं खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करें जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के प्रकरणों में महिलाओं को प्रारम्भिक स्तर पर ही अपने साथ हो रहे उत्पीड़नों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए एवं साथ ही जिन प्रकरणों में आवश्यकता हो उनमें तत््काल कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए।
मनीषा अहुजा द्वारा जिलाधिकारी महोदय से पूछा गया कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों/अधिनियमों की जानकारी नहीं है साथ ही छात्र-छात्राओं की जागरूकता हेतु कानूनों/अधिनियमों की कार्यशालाओं/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाये जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कानूनों/हेल्पलाइन नम्बरों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों को विश्वास में लेकर निरंतर उनसे वार्ता करते रहें जिससे छात्र-छात्राऐं अपनी छोटी-बड़ी हर समस्याओं को अपने अभिभावकों से साथ साझा करें जिससे कि आने वाली किसी भी विषम परिस्थितियों से उनको बचाया जा सके।
सीमा प्रधान, अध्यापिका, द्रोपदी कन्या इंटर कालेज, बरेली द्वारा सुझाव दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कानूनों/अधिनियमों की जागरूकता हेतु बुकलेट तैयार कर समस्त स्कूलों में वितरित की जाये जिससे छात्र-छात्राऐं अपने पाठयक्रम के साथ ही उक्त अधिनियमों/कानूनों की जानकारी प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक आपस में समन्वय स्थापित कर कानूनों/अधिनियमों से संबंधित बुकलेट तैयार करवाकर समस्त स्कूलों में वितरित करायें।
इस्लामिया कालेज के अध्यापक द्वारा बताया गया कि कालेज के आस-पास चैराहों पर लड़के खड़े होकर लड़कियों को परेशान करते हैं जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि ऐसी विषम परिस्थितियों में बालिकाओं को घबराना नहीं चाहिए एवं तत्काल 112-हेल्पलाइन नम्बर व 181-महिला हेल्पलाइन नम्बर पर काॅल कर सहायता प्राप्त करनी चाहिए।
रूची शर्मा द्वारा पूछा गया कि छात्राऐं स्कूलों/घरों व चैराहों पर आत्मसुरक्षा हेतु किस प्रकार निपुण हों कि वह किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति आने पर परिस्थिति का सामना कर सकें जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समन्वय से बैच बनाकर आत्मसुरक्षा हेतु जूड़ो-कराटे का प्रशिक्षण कराया जायेगा साथ ही यह प्रशिक्षण संपूर्ण जनपद में वृहद रूप से एक अभियान के रूप में 01 माह तक चलाया जायेगा।
श्रीमती नीता अहिरवार उपनिदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देशन में स्वैच्छिक संगठन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सदर तहसील सभागार में श्री विशुराजा उपजिलाधिकारी सदर तहसील की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती हरिंदर कौर चढ्डा विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें श्रीमती नीता अहिरवार उपनिदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली द्वारा मिशन शक्ति अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी गयी। तत्पश्चात बालिकाओं एवं छात्राओं से संबंधित कानूनों/अधिनियमों जैसे- बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, आर0टी0ई0 के अनुसार कितने वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा का प्रविधान है, बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण से जुड़ा अधिनियम कौन सा है, बच्चों के अधिकार क्या हैं, (पाक्सो अधिनियम) लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, यौन शोषण से सम्बन्धित बालकों के संरक्षण हेतु प्रभावी अधिनियम एवं बालकों से सम्बन्धित अधिनियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी। बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं 181-महिला हेल्प लाइन नम्बर, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी एवं 0 वर्ष से 18 वर्ष तक के बालकों हेतु किशोर न्याय(बालकों की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 एवं 2016 आदर्श नियम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शक्ति संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विशुराजा उपजिलाधिकारी सदर तहसील एवं श्रीमती नीता अहिरवार उपनिदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली से प्रश्न पूछे जिनमें छात्रा दुर्गा, प्रियंका, शहनाज ने अपने प्रश्न पूछे कि हमारे घर के आस-पास अत्यधिक बाल विवाह होते हैं साथ ही हमारे गांव में कुछ लड़के चौराहों पर खड़े होकर हम लोगों को परेशान करते हैं। छात्राओं द्वारा पूछे गये उक्त प्रश्नों को उपजिलाधिकारी महोदय व जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा नोट कर शीघ्र ही उक्त स्थानों पर संबंधित को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 
अंत में जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने बताया गया कि समाज में महिलाओं को अपने स्वरोजगार हेतु कुछ-न-कुछ कार्य अवश्य करने करते रहना चाहिए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहे। समाज में जो महिलाऐं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं उनका सम्मान हमेशा होता है साथ ही जो महिलाऐं अपने रोजगार हेतु कार्य नहीं कर रही हैं समाज में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि वह घर मे रहकर अपने परिवार का संपूर्ण देखभाल करती हैं। 
यूनिक इंटर कालेज फतेहगंज पश्चिमी में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अनिल आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई बरेली द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं 181-महिला हेल्प लाइन नम्बर, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।